संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर पुलिस ने मंगलवार को बेलडिहवा के पास से दस हजार के इनामिया गैंगस्टर के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बेलहर से बोलेरो की चोरी के मामले में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में उसकी लंबे समय से खोजबीन चल रही थी। वह सुल्तानपुर जिले के थाना करौंदीकला के शहाबुद्दीनपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।बेलहर एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक कहीं भागने के फिराक में है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बेलहर के बेलडिहवा के पास एक युवक आता हुआ दिखाई पड़ा। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम चन्दू उर्फ विकास कुमार पुत्र रामसागर निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर बताया। उसके बारे में जानकारी प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.