बरेली, मार्च 9 -- रोजगार दफ्तर से सोमवार शाम को ठेकेदार से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बांदा में थाना मटौध के गांव बसहरी का रहने वाला महेश कुमार सदर में लेखपाल के पद पर तैनात है। हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के बदले दस हजार रुपये की रिश्वत लेने की मांग की थी। ठेकेदार ने एंटी करप्शन को इसकी सूचना दे दी। सोमवार शाम लेखपाल ने ठेकेदार को रोजगार दफ्तर बुलाया। एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.