आगरा, अप्रैल 20 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने दस हजार रुपये के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी ने बताया कि सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने दस हजार रुपये के ईनामी आरोपी हाकिम सिंह पुत्र यादराम निवासी कुकरैया थाना सहसवान जनपद बदायूं को रविवार को लहसुन मण्डी फाटक के पास कछला गेट की ओर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास जुटाया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...