वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (स्टेडियम) सिगरा में 10 हजार महिलाओं की एक साथ ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना किसी डॉक्टर की मदद से केवल मशीन के जरिए होने वाली जांच पूरी तरह निःशुल्क होगी। प्रशासन का दावा है कि पहली बार इतनी संख्या में महिलाओं के कैंसर की जांच होने जा रही है, जिसे एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से वर्चुअल जुड़ सकते हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के 'स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार' अभियान से प्रेरित होकर उनके संसदीय क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर यह महत्त्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और आईटीवी फाउंडेशन की मदद से थर्मल कैमरे एवं थर्मलिटिक्स सॉफ्टवेयर के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.