वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, हिटी। केदारघाट स्थित करपात्री धाम में आयोजित "भारतीय संस्कृति एवं सबकी माता गौ माता" विषयक संवाद में प्रमुख संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने घोषणा की कि देशभर में 10 हजार देसी गायें किसानों और मजदूरों को समर्पित की जाएंगी। यह पहल गोवंश के संरक्षण में समाज के हर वर्ग की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए की जाएगी। युवा चेतना की ओर से आयोजित इस संवाद में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्ष 2014 के बाद से देश में गोवध रुक गया। उन्होंने जनमानस से 'सबकी माता गौ माता' अभियान से जुड़ने और सरकार के सहयोग से गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- गो संरक्षण के लिए सेवा समिति चलाएगा अभियानभारतीय संस्कृति की प्रतीक इस अवसर पर बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ...