दस हजार घूस लेते बीएसए कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को बीएसए कार्यालय में दस हजार रुपये की घूस लेते समय कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्टेनो फरार हो गया। दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्यालय की स्थायी मान्यता दिलाने के नाम पर घूस की मांग की गई थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी चंद्रशेखर शर्मा के विद्यालय की अस्थायी मान्यता है। वह स्थायी मान्यता के लिए विद्यालय के चक्कर लगा रहे थे। बीएसए के स्टोनो धर्मेंद्र कुमार राय उर्फ बबलू राय और कनिष्ठ सहायक आकाश यादव निवासी गोड़ई पट्टी थाना जीयनपुर दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- करौं : पांच हजार घूस लेते रंगेहाथ कनीय अभियंता गिरफ्तार रुपये न देने पर फाइल लटका दी थी। इस पर चंद्रशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.