दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
संभल, अगस्त 19 -- संभल के धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए रजपुरा थाना क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमन कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर धनारी थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पतेई नासिर गांव निवासी किसान महीपाल ने अपनी पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया था। किसान का आरोप है कि पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल अमन कुमार ने उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने मामले की शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.