फतेहपुर, मई 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के करीब आधा दर्जन वार्डों के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में निवास करने वाली आबादी के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो रहा है। भीषण गर्मी में नई बसने वाली आबादी वाले स्थानों पर पाइप लाइन ही नहीं पड़ सकी तो कहीं आधी अधूरी पाइप लाइन को डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगो को पीने के पानी के लिए परेशानियां उठानी पड़ती हैं। ऐसा तब है जब लगातार सभासदों द्वारा शिकायत की जाती है। नगर पालिका के रामगंज पक्कातालाब वार्ड की बड़ी आबादी के सामने पेयजल की समस्या खड़ी है। यहां के चक बिसौली, आधारपुर, तुराब अली का पुरवा, शीतला नगर में निवास करने वाले करीब पांच हजार लोगो को पानी के लिए भटकना पड़ता है। सभासद शाहिद ने बताया कि शीतला नगर में पाइप लाइन तो डाल दी गई लेकिन कई स्थानों पर कनेक्ट न किए जाने के कारण पीने के प...