कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। इस्कॉन मंदिर (मैनावती मार्ग) में शनिवार को मंदिर प्रबंधन द्वारा फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दस हजार किलो से अधिक देशी-विदेशी फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया। प्रभु विग्रह का भव्य शृंगार हुआ और भक्तों ने होली खेली तो भक्त भक्ति भाव में डूब गए। इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी शिवम कपूर ने बताया कि फूलों की होली समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सिंगापुर, मलेशिया, पुणे, बेंगलुरु आदि स्थानों से भिन्न-भिन्न तरह के खुशबूदार फूल मंगवाए गए। मंदिर परिसर को दिव्य पुष्प वाटिका जैसा सजाया गया। प्रातः सत्र में जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु ने श्रीमद्भागवत पर प्रवचन दिया। इसमें भक्ति, साधना और श्रीकृष्ण के पवित्र नाम के महत्व पर गहन मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित हुआ। भक्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.