मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर। मोतिहारी के 10 हजार के इनामी अपराधी कुंदन कुमार को सोमवार की देर रात साहेबगंज से गिरफ्तार किया गया है। उसे बिहार एसटीएफ और मोतिहारी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसके खिलाफ मोतिहारी व मुजफ्फरपुर में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत सात कांड दर्ज हैं। उसे मेहसी थाना के बथना में तीन साल पूर्व 10 अप्रैल 2023 की रात पेट्रोल पंप से लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुंदन को उसके घर साहेबगंज थाना के माधोपुर हजारी गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे मेहसी ले जाया गया। उसकी गिरफ्तारी से तीन जिलों में लूट और हथियार तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...