बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता थाना मटौंध पुलिस ने गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने वाले गैंगस्टर 10 हजार के इनामियां को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर रवि पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेढ़ू तलैया थाना कोतवाली नगर एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिस पर वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर कस्बा मटौंध से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...