गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। बिजली निगम की बिजली बिल राहत योजना के तहत जिले के 10253 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त भुगतान करके 27.80 करोड़ का लाभ लिया है। वहीं, बिजली निगम ने करीब 25.71 करोड़ रुपए की राजस्व अर्जित किया है। बिजली निगम घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बकाए से निजात दिलाने के लिए 1 दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना चला रहा है। इस योजना में 2 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। जिले के करीब 25895 उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...