अमरोहा, मार्च 22 -- शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग स्तर से 18 बिंदुओं पर कराई जांच में जिले के कुल 10670 राशन कार्ड धारक अपात्र मिले हैं। दो महीने तक चली जांच के बाद 8726 अपात्रों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। राशन कार्ड कटने के बाद कार्ड धारक कोटेदार से लेकर आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पात्रता की श्रेणी पाए जाने पर उनकी यूनिट बहाल कर दी जाएंगी। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय समेत जिले में कुल 313079 राशन कार्ड हैं। इनसे जिले के कुल 1273116 लाभार्थी जुड़े हैं। शासन के निर्देश पर 18 बिंदुओं पर दो महीने तक चली जांच में इनमें से 10670 अपात्रों के राशन कार्ड विभाग ने काट दिए हैं। बाकि 1944 अपात्रों पर भी अब तलवार लटकी है। इनमें ज्यादातर ग्रामीण आबादी में सालाना दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.