सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की है। पार्टी ने प्रदेशभर में 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है। अभियान के तहत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जनजागरण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण करने तथा समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया है。 यह भी पढ...