भदोही, फरवरी 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि जिले में दस फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान एवं नेशनल डिवर्मिंग डे राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान शुरू होगा। यह अभियान शासन की महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जिसमें फाइलेरिया एवं आंतों के कीड़े जैसे गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाने का काम किया जाएगा। डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान के तहतज जिले में दो ब्लॉक सुरियावां एवं आभोली में दसे से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एक वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव को तीन दवाएं आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर खिलाई जाएंगी। इस अभियान के माध्यम से जिले में कुल तीन लाख 37 हजार 958 आबादी को आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.