भदोही, अप्रैल 14 -- ज्ञानपुर। विद्युत उपकेंद्र गोपीगंज में 33 केवी क्षमता वृद्धि समेत अन्य कार्य के लिए 15 अप्रैल बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगा। क्षमता वृद्धि कार्य एवं दुर्घटना से बचाव के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगा। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि गोपीगंज में 33 केवी, ज्ञानपुर, रमईपुर, वहिदा एवं पाली उपकेंद्रों पर भी 33-33 केवी की क्षमता वृद्धि होगी। ऐसे में विभागीय कार्य के चलते निर्धारित समय सीमा में आपूर्ति ठप रहेगी। यह भी पढ़ें- आज से शनिवार से सुबह पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद यह भी पढ़ें- गोसाईंगंज में कल बिजली गुल रहेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.