गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के दस से अधिक इलाकों में सोमवार को घंटों बिजली कटौती हुई। इससे लोगों ने पानी संकट भी झेला। नवयुग मार्केट, गोविन्दपुरम, संजयनगर, लाल कुआं और विजयनगर क्षेत्र में सुबह और दोपहर के समय अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रही। दो से तीन घंटे की बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लालकुआं क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण लोगों ने पानी संकट भी झेला। स्थानीय निवासी पवन कुमार, हरिओम, संजय सिंह ने बताया पिछले एक सप्ताह से ज्यादा बिजली कटौती होने लगी है। इस कारण घरों में पानी नहीं आ रहा। लोगों ने बताया कि लाइन में फॉल्ट होने से समस्या हो रही है। नवयुग मार्केट, जटवाड़ा, मालीवाड़ा आदि इलाकों में भी सुबह के वक्त बिजली कटौती रही। दोपहर बाद नवयुग मार्केट में ट्रिपिंग की समस्या रही। इस कारण भी लोग परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.