भदोही, मई 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दस सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के लोगों ने पत्रक सौंपा। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद की गई। प्रभावित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क का तीन गुना मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक की स्वतंत्र, निष्पक्ष और जल्द जांच कराई जाए। प्रभावित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क का तीन गुना मुआवजा दिया जाए। एनटीए को तत्काल ब्लैकलिस्ट कर परीक्षा संचालन व्यवस्था की समीक्षा की जाए। परीक्षा संचालन का जिम्मा सरकारी संस्थाओं को सौंपा जाए।उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- एनटीए-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन ओएमआर...