भदोही, जून 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दस सूत्रीय मांग लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक संघ के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित पत्रक सौंप पदाधिकारियों ने खूब नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश में संविदा पर नियुक्त 36000 ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग प्राथमिकता से की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपया प्रति माह किया जाए। ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता को ग्राम रोजगार सेवक को पद से हटाने को ग्राम पंचायत के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत के स्थान पर ग्राम सभा के दो तिहाई बहुमत के आधार पर प्रस्ताव की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा मासिक मानदेय भुगतान को पृथक ...