भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा सोमवार को दस सूत्रीय मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जबकि मांग के समर्थन में 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष विजय नाथ द्विवेदी ने बताया कि दस सूत्रीय मांग को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा निरंतर संघर्ष चल रहा है। पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। आयुष्मान भारत में कैशलेस उपचार कराने की सीमा दस लाख की जाए। महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर उसे मूल वेतन-पेंशन में मर्ज किया जाए। मांग को लेकर एसोसिएशन के लोग लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन संज्ञान में न लिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इस मौके पर प्रभाशंकर मिश्र, ब्रजेश मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.