दस सूत्रीय मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का धरना
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिले के सभी 10 ब्लॉकों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित खंड विकास अधिकारियों को सौंप कर आठ माह का बकाया मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में धरना का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार रोजगार सेवकों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। मनरेगा के अलावा आवास, बीएलओ, एसआईआर समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व निभाने के बावजूद रोजगार सेवकों का मानदेय पिछले आठ माह से बकाया है। उन्होंने मांग की कि 20 वर्षों से सेवा दे रहे रोजगार सेवकों को नियमित किया जाए और मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.