नैनीताल, मार्च 5 -- भीमताल। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने गुरुवार को अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 20 मार्च से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। संदीप पांडे ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर यह क्रमिक अनशन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन से लंबे समय से इन मांगों को पूरा करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक गौशाला का निर्माण, आवास निर्माण प्रक्रिया का सरलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम, भीमताल नगर में पार्किंग का निर्माण, राज्य आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.