आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया तनाव के बाद शुरू हुआ एलपीजी संकट जिले में अभी तक कम नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जहां आयोजनों के लिए दस सिलेंडरों की मांग की जा रही है, वहां ऑयल कंपनियों की ओर से केवल छह या सात सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे आयोजकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दस दिनों में शादी-विवाह के लिए करीब 700 लोगों ने कमर्शियल सिलेंडर की मांग को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय और तहसीलों के एसडीएम के यहां आवेदन किया है। यह भी पढ़ें- काम की खबर इनमें से अब तक केवल 100 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका है। शादी-विवाह के अवसर पर भोजन तैयार करने के...