दस साल से बर्न यूनिट की इमारत तैयार, रेफर हो रहे मरीज
बागपत, जून 20 -- बागपत। आधी-अधूरी बर्न यूनिट की वजह से जिले के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल से आग में झुलसे मरीजों को उपचार के लिए मेरठ और दिल्ली रेफर करना पड़ रहा था। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में हर वर्ष आगजनी की घटनाओं से पीड़ित मरीजों की भरमार रहती है। खासकर गर्मी के दौरान खेत खलिहान व मकानों में आग लगने पर उसे बुझाने के प्रयास करने के दौरान अधिकांश लोग आग से झुलस जाते हैं। इसके साथ ही शीत ऋतु में लोग आग से तपते समय या महिलाएं खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर घायल हो जाती है। इन घायलों के उपचार के लिए करीब 10 वर्ष पहले जिला अस्पताल में बर्न यूनिट का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन बर्न यूनिट का निर्माण अधर में ही लटक गया। परिणाम स्वरूप आधी-अधूरी ब्लिडिंग सफेद हाथी बनी खड़ी है। बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.