लखनऊ, अप्रैल 26 -- सरोजनी नगर के मीरानपुर पिनवट स्थित पार्थ इंफ्राबिल्ट कंपनी के खिलाफ रविवार को खरीदारों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब एक दशक पहले लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाने के बावजूद आज तक कब्जा न मिलने से परेशान सैकड़ों निवेशकों ने कानपुर रोड स्थित बिल्डर के साइट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंचे आवंटियों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना हक दिलाने की मांग उठाई। ---समय पर पैसा लिया, प्लॉट देने में टालमटोलनिवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने वर्ष 2016 -17 में प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत प्लॉट आवंटित किए थे। उस समय लोगों से पूरी कीमत समय पर वसूल ली गई। कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर भुगतान किया, लेकिन 10 साल बीतने के बाद भी कंपनी प्लॉट विकसित कर सौंपने में नाकाम रही। अब निवेशकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.