पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। सरकार की तरफ से मुकदमों को लड़ने वाले सरकारी वकील (शासकीय अधिवक्ता) लंबे समय से मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए कई बार सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। दस साल बाद अब सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शासकीय अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) महेंद्र गंगवार ने कहा कि अधिक्ता सरकार की तरफ से मुकदमे लड़ता है। साक्ष्यों को अदालत में पेशकराकर बहस आदि करके अभियुक्तों को सजा कराने में उसकी मुख्य भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार से शासकीय अधिवक्ताओं की फीस बढ़ाने की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ाए जाने पर जतायी खुशी जिसे मानते हुए सरकार ने शासकीय अधिवक्ताओं के हित में इसे बढ़ा दिया। इससे सभी शासकीय अधिवक...