बरेली, मई 12 -- जमीन के विवाद में रंगदारी मांगने के दस साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक प्रथम राघवेंद्र मणि की कोर्ट ने आरोपी जोगेंद्र सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भोजीपुरा में किसान वरजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि राजस्व टीम 23 अक्टूबर 2016 को बिलवा स्थित कृषि भूमि की नपत कर रही थी। तभी तीन स्कार्पियो कार से 12-15 लोग बन्दूक, तमंचे, तलवार लेकर आ गये। आरोपियों ने जमीन की नपत कराने वालो को हत्या की धमकी दी। भोजीपुरा पुलिस ने इस मामले में रामपुर के थानाक्षेत्र बिलासपुर के सतराखेड़ा निवासी आरोपी जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पायी थी। पुलिस ने जोगेंद्र की गिरफ्तारी के बगैर चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू कर दी। जेल जाने के बाद...