नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- Girdhari Lal Sahu Arrest: देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फरार चल रहे पति को गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरधारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। कभी लग्जरी कारों की चमक से रुतबा झलकता था, अब पुलिस की गाड़ी में बैठकर जेल पहुंचना पड़ा। शनिवार को आरोपी गिरधारी लाल साहू को पुलिस गाड़ी में बैठाकर एसएसपी कार्यालय ले गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया और वहां से सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया। पत्नी के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मिला था VIP प्रोटोकॉल साहू की राजनीतिक पहचान और रसूख की चर्चा लंबे समय से रही है। रेखा आर्या के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद साहू को मंत्री पति होने के नाते वीआईपी प्रोटोकॉल भी मिलता रहा। लेकिन, रेखा से साहूके विवाद के बाद अब तस्...