बांदा, मई 24 -- बांदा। जिले का बढ़ता तापमान देश दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। तापमान से आमजन जीवन बेहाल है। जिले का पारा मौजूदा साल में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- विकसित नहीं हुआ ग्रीन बेल्ट, काट दिए गए 4828 पेड़तापमान पर चिंता इसको लेकर जनपद निवासी व मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस एडीजी रेल राजाबाबू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांदा के बढ़ते तापमान को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि केन नदी में हो रहे अवैध खनन और पहाड़ियों के कटान को तत्काल रोका जाए। बांदा, महोबा और हमीरपुर में अगले 10 सालों के लिए माइनर मिनरल (बालू और स्टोन क्वेरिंग) के ठेके पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए। कहा कि यदि आज अवैध खनन नहीं रुका और जिम्मेदार अधिकारियों ने पूरी ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ काम नही...