दस साल की बेटी के साथ महिला 16 दिन से लापता
अल्मोड़ा, जून 12 -- अल्मोड़ा। लोधिया निवासी एक महिला दस साल की बेटी के साथ बीते 16 दिन से लापता है। अब पति ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उज्यौला भट्टखोला निवासी दीपक राम ने तहरीर दी है। कहना है कि 26 मई को उनकी पत्नी दीपा देवी दस साल की बेटी के साथ लापता है। कहना है कि दीपा के पास मोबाइल भी नहीं है। उन्होंने आसपास से लेकर अल्मोड़ा तक दोनों की तलाश की, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लग पाया। रिश्तदारों के अलावा जानने-पहचानने वालों से भी संपर्क किया। लेकिन किसी को भी दीपा के बारे में जानकारी नहीं है। दीपक ने अनहोनी की आशंका जातते हुए पुलिस से दोनों को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.