हाथरस, जनवरी 30 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला किराए पर रह रहे युवक पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाले युवक ने दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़कर परिजनों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार वे जिस मकान में किराए पर रहते हैं उसी मकान में प्रवीण कुमार निवासी नगला अलिया भी किराए पर रहता है। गुरुवार की देर शाम को प्रवीण ने घर के अंदर बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.