नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। बारिश, बादल और हवाओं के चलते बुधवार का दिन राजधानी में अप्रैल का दस सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल के किसी दिन अधिकतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और धूप निकल आई। हालांकि, दोपहर को फिर से बादल छाने लगे। दिल्ली में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। रात के समय भी तेज हवा के साथ बारिश का आलम बना रहा। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अप्रैल महीने के लिए यह बीते दस सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.