प्रयागराज, जून 23 -- लखनऊ की कोचिंग में अग्निकांड के बाद जिले में भी अवैध रूप से संचालित कोचिंगों की जांच शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने दस सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए कोचिंग संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर कोचिंग विनियमन अध्यादेश 2002 एवं 23 जून के विशेष सचिव की ओर से शासनादेश में दिए गए प्राविधानों के अनुसार जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सदर तहसील में सह जिला विद्यालय निरीक्षकों जितेन्द्र प्रताप सिंह, अजय कुमार गिरि और नीरज कुमार केसरी को जिम्मेदारी मिली है। पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज समहन उरुवा मेजा के प्रधानाचार्य मो. रफीक को बारा, राजकीय अभिनव विद्यालय दांदूपुर चाका के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह को करछना, राजकीय इंटर कॉलेज बेरी के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार को कोरांव तहसील में जांच...