नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और दादरी में दस शहरी आरोग्य केंद्र शुरू होंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों के भवन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय मकान मालिकों से समझौता कर लिया है। जल्द ही यहां ओपीडी सहित अन्य चिकित्सकीय सेवाएं शुरू होंगी। शहरी आरोग्य केंद्रों में नौ नोएडा में और एक दादरी में शुरू होगा। इन आरोग्य केंद्रों के अलावा नोएडा में और 15 और दादरी में एक आरोग्य केंद्र शुरू होंगे। इसके लिए भी भवन की जरूरत होगी, जिसकी तलाश स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। ताकि जल्द से जल्द इन स्वास्थ्य केंद्रों को भी शुरू किया जा सके। वहीं जिले में पहले से ही 25 आरोग्य केंद्रों में मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इन स्वास्थ्य केंद्रों को शुरू करने के लिए स्थानीय मकान मालिकों से समझौता करेगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों...