भभुआ, मार्च 16 -- सेनेटरी पैड, तौलिया, कॉटन, सेनेटाइजर, डिटॉल, हैंडबुक हैं शामिल रामपुर प्रखंड की 677 छात्राओं के बीच बांटी जाएगी हाइजीन किट (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के 10 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं के बीच हाइजीन किट का वितरण किया जाएगा। यह किट कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं में वितरण करना है। बीआरसी के डाटा एंट्री ऑपरेटर अनीश कुमार ने बताया कि हाई स्कूल की छात्राओं के लिए पीरियड्स के दौरान जरूरत पड़ने वाली सामग्री की हाइजीन किट सरकार द्वारा तैयार की गई है, जिसका वितरण छात्राओं के लिए किया जाएगा। रामपुर में 677 हाइजीन किट छात्राओं के लिए आया है। उन्होंने बताया कि पहली बार में नौवीं कक्षा की छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद जो बचेगा, उसे 11वीं की छात्राओं को और इसके बाद भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.