छपरा, मार्च 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता l लंबे समय से फरार चल रहे वांछित नक्सली पंकज राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को मकेर थाना पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की व छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मकेर थाना कांड संख्या 50/16 से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज राय को गिरफ्तार किया गया। वह पिछले लगभग 10 वर्षों से फरार चल रहा था । वह पानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 387, 399, 402, 120 (बी) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं यूएपीए एक्ट की व...