कुशीनगर, अप्रैल 12 -- कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के नरायनपुर गांव से लंगड़ी तक जाने वाले नरायनपुर राजवाहा में सिंचाई के लिए टेल तक पानी एक दशक से नहीं पहुंच रहा है। कारण कि लंगड़ी गांव के पास बना पक्का टेल ध्वस्त हो गया है और विभागीय अधिकारी भी नजरंदाज किए हुए हैं। नरायनपुर राजवाहा नरायनपुर गांव के पास से निकलकर लंगड़ी गांव के पास से बहने वाली छोटी गंडक तक गया है। लंगड़ी गांव के पास नहर का पानी नदी में गिराने के लिए लाखों रुपये की लागत से शुरू में ही पक्का टेल सिंचाई विभाग ने बनवाया था, जो दस साल पहले ध्वस्त हो गया। इससे बगल के गांव लंगड़ी, महमदा, सिकटिया, अथरहां आदि गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है। टेल का नवनिर्माण कराने के लिए इन गांवों के जागरूक किसान राजेश राव, माधव राव, चुनमुन सिंह, राजगोविंद राव, रविन्द्र कुशवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.