औरैया, फरवरी 27 -- फफूंद, संवाददाता। पवित्र रमज़ान माह इबादत, रहमत और बरकत का महीना माना जाता है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला मेवातियान निवासी इब्नेहसन के दस वर्षीय बेटे जुनैद ने अपने जीवन का पहला रोजा रखकर अल्लाह का शुक्र अदा किया। जुनैद ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ अपना पहला रोजा रखा। परिजनों ने सहरी के समय उसे जगाकर रोजे की अहमियत बताई। दिनभर उसने सब्र और हिम्मत के साथ रोजा पूरा किया। इफ्तार के समय उसने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर रोजे की कबूलियत की दुआ मांगी। इस अवसर पर उनके आवास पर रोजा कुशाई का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले व नगर के रोजेदारों ने शिरकत कर जुनैद के साथ इफ्तार किया। सभी ने उसे पहला रोजा रखने पर मुबारकबाद देते हुए हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में समाजसेवी प्रबंधक इज़हार अहमद खान, मुहम्मद नसीर, अलीहसन खान, बरकत अली खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.