सीवान, फरवरी 15 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के चार गांवों में बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी कर दस लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा है। इस मामले में बिजली कंपनी के जेई नदीम हसन के आवेदन पर शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाया गया है। इनमें बादरजमीन गांव के तिलक महतो पर 7923 रूपये, सुनीता देवी पर 7923 रूपये, मुन्नी देवी पर 8487 रूपये, मुन्ना महतो पर 3025 रूपये, तिलकनन्द पांडेय पर 14813 रूपये, रामपुर लौवा गांव के श्यामसुंदरी देवी पर 7923 रूपये, विजय महतो पर 7923 रूपये, डेहरी गांव के मनोज ठाकुर पर 3311 रूपये, कलावती देवी पर 19218 रूपये तथा मतनपुरा गांव में सवालिया यादव पर 5791 रूपये की बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्र...