बागेश्वर, मई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांडा रोड स्थित एक बार में देर रात कुछ लोगों के बीच जमकर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। स्थानीय निवासी अंकित नगरकोटी की तहरीर पर पुलिस ने आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रात के समय बार में मौजूद कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। हंगामे के दौरान बार में मौजूद अन्य लोगों में भी दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- होटल में खाने को लेकर विवाद,मारपीट सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रभारी कोतवाल निर्मला पटवाल ने बत...