दस लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 11 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज पुलिस ने एक कारोबारी को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनाथ मुसहरी क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ मुसहरी निवासी राजू ऋषि पिता नरेश ऋषि के रूप में हुई है। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मीरगंज थाना की अपर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.