लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहै अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई थाना क्षेत्र के मलंगा निवासी तिलकराम पुत्र बिंद्रा निवासी मलंगा को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बनघुसरी के पास से गिरफ्तार किया। जिसमे एक प्लास्टिक पिपिया मे अवैध कच्ची दस लीटर शराब बरामद की। वही मझगई थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने बताया की बनघुसरी स्कूल को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गयी है और न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.