सोनभद्र, जून 13 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने सिद्धहवां से बैरपान की तरफ जांच के दौरान एक अधेड़ को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ उसे 60 आबकारी एक्ट में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक डिबुलगंज की तरफ पुलिस के निकट 45 वर्षीय अम्बेलाल पुत्र स्व गुलाब निवासी कुलडोमरी जरिकेन दस लीटर शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस को देख कर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्कता से पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...