विकासनगर, मार्च 31 -- अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर और सहसपुर पुलिस ने सोमवार रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग पांच-पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अभियान के तहत देर रात पुल नंबर दो से आरोपी आरोपी अनिल पुत्र सैमवैल निवासी चिरंजीवपुर, थाना विकासनगर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वही सहसपुर कोतवाली पुलिस ने सभावाला क्षेत्र से आरोपी बीरु पुत्र फूल सिंह निवासी सेरपुर, थाना सहसपुर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अलग-अलग कोतवाली विकासनगर और सहसपुर में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.