विकासनगर, मार्च 20 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी आबकारी अधिनियत के तहत नौ मुकदमे दर्ज है। कोतवाली विनोद गुसांई ने बताया कि आरोपी को चेकिंग अभियान के दौरान डाकपत्थर गैस गोदाम गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मनोज पुत्र रामकुमार निवासी मेंहूवाला कोतवाली विकासनगर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ भी कोतवाली में आबकारी अधिनियम में नौ मुकदमे दर्ज है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...