दस लाभुकों को मिला मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ
चक्रधरपुर, मई 22 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना के दस लाभुकों के बीच योजना का वितरण किया। इस दौरान बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, लक्ष्मण हादसा, सूर्यकांत प्रधान, जयलाल नायक, प्रदीप कुमार महतो, मुनी हांसदा मुकेश सुम्ब्रई, सुकरमनी मुंडा के बीच बॉयलर कुक्कुट पालन के तहत चूजा का वितरण किया गया। एक लाभुक को 90 प्रतिशत और 75 प्रतिशत सरकारी अनुदान मे एक लाभुक को 500 बॉयलर चूजा का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी राकेश जोजो व लाभुक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.