फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। जिले में दस लाख रुपये से अधिक का लेनदेन करने वालों पर आयकर विभाग की नजर है। ऐसे लोगों से दस्तावेज सहित लेनदेन को लेकर पूछताछ जाएगी। ऐसे करीब 215 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को 15 दिन के भीतर अपनी आय के स्रोत का स्पष्ट और दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक सैंकड़ों लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये घर खरीद, महंगी गाड़ियां, क्रेडिट कार्ड से नगद निकासी सहित अनेक कार्यों में निवेश और खरीद की। लेकिन आयकर रिटर्न पूरी दाखिल नहीं की गई। विभाग ने प्रारंभिक जांच में ऐसे 215 से अधिक खाता धारक सामने आए।आयकर रिर्टन फाइल किए बिना ही 10 लाख की ...