काशीपुर, जनवरी 23 -- जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को मोहल्ला नई बस्ती, वार्ड-16 में बने खड़ंजा रोड का वार्ड के लोगों से लोकार्पण कराया। वहां पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मोहल्ले में विधायक निधि की रकम दस लाख रुपये से बनी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। यहां सभासद निशात परवीन, वसीम अहमद, मोइनुददीन, इख्तियार, बब्लू, निरंजन चौहान, सर्वेश चौहान, राहुल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...