दस लाख रुपये से अधिक के गहने व नकदी की चोरी
समस्तीपुर, जुलाई 17 -- समस्तीपुर | अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य आवास में गृहभेदन कर लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण एवं नगदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह की पत्नी बबली सिंह ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिए गए आवेदन में बबली सिंह ने बताया है कि महाविद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य आवास उनके पति को सरकारी आवास के रूप में आवंटित था। कुछ समय से आवास बंद था। जब वह आवास खाली करने पहुंचीं तो मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर जाने पर पश्चिम दिशा का दरवाजा टूटा हुआ मिला। इसके बाद बेडरूम में रखी तीन गोदरेज अलमारियों का निरीक्षण करने पर पाया कि स्वर्णाभूषण रखने वाली अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा गहनों का बॉक्स पूरी तरह खाली था। उन्होंने बताया कि उक्त अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.