रुडकी, जुलाई 29 -- लक्सर। खानपुर क्षेत्र के धर्मोपुर निवासी दीप सिंह ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर भूमि बिक्री से जुड़े दस लाख रुपये के लेनदेन विवाद में निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आरोप लगाया कि दस लाख रुपये उसके बैंक खाते के माध्यम से संबंधित पक्ष को दिए गए थे। आरोप लगाया कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...